फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: एचटी लाइन के करंट से झुलसकर कंटेनर चालक की मौत, पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

Sat, 24 Aug 2024 06:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एचटी लाइन के करंट से झुलसकर कंटेनर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पुट्टी उतारने आए कंटेनर चालक की एचटी लाइन के करंट से झुलसकर मौत हो गई। चालक कंटेनर के ऊपर चढ़कर कुछ काम कर रहा था, तभी ऊपर से गुजरे तार की चपेट में आ गया। फतेहपुर जिले के हरियांव थाना क्षेत्र के अवरोही गांव निवासी श्यामू अवस्थी (35) कंटेनर चालक था। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कंटेनर में पुट्टी लादकर शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड महादेव पेट्रोल पंप के आगे बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर आया था।

विज्ञापन



माल उतारने के दौरान कंटेनर के ऊपर चढ़ गया। देखते ही देखते ऊपर से गुजरी 11 हजार बिजली लाइन की करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख दुकान मालिक और राहगीरों ने तत्काल तिंदवारी रोड स्थित बिजली सब स्टेशन में फोन कर बिजली सप्लाई को बंद कराया। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कालूकुआं चौकी इंचार्ज दान बहादुर पाल ने बताया कि 11 हजार बिजली लाइन के करंट से हादसा हुआ है। मृतक श्यामू अवस्थी के परिजनों को फोन से सूचना दी है। शव को मोर्चरी भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें