फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: करंट लगने से 12वीं के छात्र की मौत, पंखा चालू करते समय हुआ हादसा, परिजन रो-रोकर बेहाल, गांव में मातम

Fri, 17 Jul 2026 09:56 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तुर्रा गांव में बृहस्पतिवार देर रात पंखा चलाते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर युवक की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव में पंखा चलाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी शुभम त्रिपाठी (18) पुत्र राजेंद्र त्रिपाठी बृहस्पतिवार देर रात घर में पंखा चला रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

विज्ञापन

परिजनों ने उसे तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शुभम तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा 12 का छात्र था। बेटे की असमय मौत से मां कौशिल्या देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से परिजन शव लेकर घर लौट गए। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें