फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: थ्रेसर की जाली देखना पड़ा भारी, गले के गमछे ने बनाया मौत का फंदा; गेहूं कतरते समय युवक की मौत

Sat, 18 Apr 2026 11:58 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बबेरू के सतन्याव गांव में थ्रेसर की जाली देखते समय युवक का गमछा मशीन में फंस गया। इससे गले में फंदा लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव में शुक्रवार शाम एक युवक की थ्रेसर में फंसकर मौत हो गई। गेहूं कतरते समय उसका गमछा मशीन में फंस गया, जिससे उसे फंदा लग गया। मृतक विवेक यादव (30) खेतों में गेहूं कतर रहा था। थ्रेसर की जाली देखते समय उसका गमछा मशीन के पट्टे में फंस गया।

विज्ञापन

इससे गले में फंदा कस गया। अन्य लोगों ने तुरंत थ्रेसर बंद कर फंदा छुड़ाया, लेकिन तब तक विवेक की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक की पत्नी सुमन देवी, दो पुत्रियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें