फतेहपुर जिले के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली अंतर्गत मदारीपुर गांव के पास पुलिस टीमों ने मुठभेड़ में तीन चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो को पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में ईशू रावत उर्फ अनुभव निवासी गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज, अंशु कुशवाहा निवासी मीरा पट्टी मुंडेरा, थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, सौरभ उर्फ करन पटेल, निवासी हिनौता, थाना महेवा घाट जनपद कौशांबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों ने शहर के वर्मा चौराहे इलाके में डॉक्टर की पत्नी की चेन लूटी थी। इसके अलावा बच्चों को घर लेकर जा रही महिला के गले से चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।