फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पत्नी से विवाद के बाद व्यापारी ने नदी में कूदकर दी जान, मचा कोहराम

Sun, 07 Jun 2026 08:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में बैठकर पति को शराब पीते देखकर पत्नी झगड़ गई। जिसके व्यापारी वहां से निकला और क्योटरा स्थित केन नदी पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुचियाना मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय बिंदा सोनकर अपने निर्माणाधीन मकान में सुबह से शराब पी रहा था। तभी पति को शराब पीते देखकर पत्नी नाराज होने लगी, जिसके बाद दोनों के बीच वाद-विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद के बाद बिंदा घर से निकलकर क्योटरा स्थित केन नदी पुल पर पहुंचा, जहां पर नदी में कूदकर जान दे दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद से परेशान होकर वृद्ध ने आत्महत्या की है। मृतक कपड़े की दुकान रखकर परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें