Banda News: बड़ागांव में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन के साथ नहाने गया था। मासूम के सिर से मां का साया पहले ही उठ चुका था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बांदा जिले के बबेरू में बहन के साथ तालाब नहाने गए बालक की डूबकर मौत हो गई। बिसंडा थानाक्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी कमलेश खेंगर का नौ वर्षीय पुत्र राहुल सुबह करीब 11 बजे अपनी तीन साल की बहन कोमल के साथ गांव के देवासिया तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बहन रोते-रोते घर पहुंची, लेकिन कुछ बता नहीं पाई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में तालाब में जाकर खोजबीन की। काफी देर बाद बालक का शव बरामद हो सका। पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मृतक राहुल कक्षा तीन का छात्र था। समाजसेवी पीसी पटेल ने गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।