पहले भी कई बार कर चुका था आत्महत्या का प्रयास
मृतक के पिता भुल्लू सिंह ने बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। शराब पीने के बाद वह लोगों से गाली-गलौज करता था। मना करने पर भी अपनी आदतों में सुधार नहीं करता था। पिता के अनुसार, मनोज पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। वह जानवर चराने का काम करता था।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना पर थाना प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। मनोज पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके चार अन्य भाई कल्लू सिंह, बलराम, बनवारी और नीरज हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।