दो घर व एक बीघा जमीन है
तब चकेरी इलाके में उनका दबदबा था। यहां उनके दो घर व गिरजानगर में एक बीघा जमीन है। जमीन में कब्जा है। एक घर उनका गांधीग्राम में है, जबकि दूसरा घर उनके भाई देवी सहाय पाठक का पटेलनगर में है। देवी सहाय 1976 में कानपुर आए थे, उनकी 2020 में मौत हो गई थी। उसके बाद देवी प्रसाद पाठक आनंदपुरी में सपरिवार किराये के मकान में रह रहे हैं।
2023 में लिखाई रिपोर्ट की जांच
देवी प्रसाद ने बताया कि 2023 में अमित कपूर, रेनू कपूर, देवेंद्र पाठक, अशोक कुमार, सौरभ द्विवेदी, गोपाल भदौरिया, रामजी बाजपेई समेत 15 अज्ञात पर जमीन पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर लिखाई थी। हालांकि इसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि देवी प्रसाद पाठक की तरफ से 2023 में लिखाई गई रिपोर्ट की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।