फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: यमुना में डूबे किशोर का 44 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 19 Oct 2026 01:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
मरका थाना क्षेत्र के बाकल गांव के पास यमुना नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर राहुल साहू का शव करीब 44 घंटे बाद सोमवार सुबह बरामद हुआ। बैरफ गांव के समीप स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के भरुआ थाना क्षेत्र निवासी राहुल साहू पुत्र छोटेलाल उर्फ विनोद साहू अपने पिता के साथ चौसठ जोगिनी माता मंदिर के मेले में दुकान लगाने आया था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हादसे के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रविवार सुबह गोताखोरों ने दोबारा नदी में उतरकर खोज अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद सोमवार सुबह करीब आठ बजे बैरफ गांव के समीप उसका शव बरामद हुआ।

राहुल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मरका थाना प्रभारी सूबेदार बिंद ने बताया कि किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें