फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शराब ठेकों के अंदर और बाहर दो बुजुर्गों के शव मिले, शराब से मौत की आशंका

Sun, 20 Apr 2025 07:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शराब ठेकों के अंदर और बाहर दो बुजुर्गों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला पीली कोठी देसी शराब ठेका नंबर दो और एक का है। शराब पीने से मौत होने की चर्चा रही।
विज्ञापन
पीली कोठी देसी शराब ठेका नंबर दो में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की पीलीकोठी कॉलोनी स्थित देसी शराब के ठेका नंबर दो के अंदर रविवार की दोपहर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। इसके अलावा ठेका नंबर एक से कुछ दूरी पर एक और बुजुर्ग का शव पुलिस ने बरामद किया। चर्चा है कि शराब पीने से दोनों की मौत हुई है। दोनों भीख मांगकर खाने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन



रविवार की दोपहर 12 बजे पहुंचे बलखंडी नाका चौकी पुलिस के अरविंद कुमार ने बताया देसी शराब ठेका नंबर एक के अंदर और ठेका नंबर दो से कुछ दूरी पर दो बुजुर्गों के शव बरामद हुए। इनमें से एक की उम्र 65 और दूसरे की 70 साल है। बताया कि दोनों शराब नहीं पीये थे। उन्होंने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उन्हें पहचान नहीं सका। शराब पीने से दो बुजुर्गों की मौत की खबर पाकर आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी देसी शराब ठेका नंबर दो पर पहुंची और जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की मौत शराब पीने से नहीं हुई है। लू और गर्मी भी मौत की वजह हो सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos

अर्जुनाह गांव का बताया जा रहा एक बुजुर्ग
पीलीकोठी देसी शराब ठेका नंबर दो पर मिले शव को आसपास के दुकानदार 65 वर्षीय भोला के नाम से पहचानने का दावा कर रहे हैं। नगर कोतवाली के एसआई विजय कुशवाहा ने बताया कि पुलिस कर्मियों को गिरवां क्षेत्र के अर्जुनाह गांव भेजा गया है। शिनाख्त होने की संभावना है, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल सका है।

 
विज्ञापन

सेल्समैन को आबकारी निरीक्षक ने लगाई फटकार
आबकारी निरीक्षक अपर्णा द्विवेदी ने पीली कोठी स्थित देसी शराब ठेका नंबर दो पर पहुंचीं। उन्होंने स्टॉक आदि की जांच की। ठेके के अंदर गंदगी पाए जाने पर सेल्समैन को फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि देसी शराब ठेके में लोगों को बैठकर शराब पीने की इजाजत है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें