फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: घरेलू कलह में महिला दो बच्चों समेत यमुना में कूदी, तीनों की मौत

Wed, 24 Apr 2024 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: पति से विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों संग नदी में कूदकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
महिला ने दो बच्चों समेत दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के कमासिन में घरेलू कलह में एक महिला ने दो मासूमों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों के शव निकाले। कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव निवासी राजेश निषाद पत्नी के साथ मंगलवार को फतेहपुर जिले के किशनपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित भट्ठे पर ईंट पाथकर घर आया था। बुधवार को सुबह नौ बजे वह दवा लेने के लिए कमासिन सीएचसी गया था।
विज्ञापन


जहां से टीबी की दवा लेकर वह दोपहर घर पहुंचा। घर में पत्नी मंटू देवी (26) से राजेश का किसी बात पर विवाद हो गया। इससे आहत मंटू देवी बेटी काजल (5) और बेटे दीपक (3) को साथ लेकर घर से पैदल निकल गई। शाम करीब छह बजे उसने दादौं गांव में किशनपुर घाट पर बने पुल से एक-एक करके दोनों बच्चों को यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद भी पुल से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

इस दौरान घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शवों को नदी से निकलवाया। सीओ बबेरू राजवीर सिंह, कमासिन इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पति से झगड़े के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें