फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: जबरन किन्नर बनाने के मामले में आरोपी किन्नर कैटरीना गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 04 Feb 2025 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आरोपी किन्नर धीरू प्रजापति उर्फ कैटरीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाए जाने के बहुचर्चित मामले के आरोपी किन्नर धीरू प्रजापति उर्फ कैटरीना को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का अतर्रा सीएचसी में मेडिकल कराकर उसे जेल भेज दिया गया है। चित्रकूट के परसौंजा गांव निवासी शांति देवी ने कोतवाली अतर्रा में तहरीर देकर बताया था कि उसके पुत्र शिवाकांत को 25 अप्रैल 2024 में किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना ने अगवा कर यातना देकर लिंग परिवर्तन करा दिया था।
विज्ञापन


शिवाकांत अब खुशबू के नाम से जाना जाता है। उधर, अतर्रा के ओरन रोड निवासी रूपा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 15 नवंबर को रेलवे फाटक के पास से किन्नर धीरू ने उसके पुत्र शिवम को अगवा कर चार दिन तक बंधक बनाकर मारा पीटा था। शिवम किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब रहा था। उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई थी, तब परिजनों ने किन्नर धीरू के खिलाफ अपहरण कर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। दोनों ही मामलाें में मंगलवार को अतर्रा कोतवाली पुलिस ने किन्नर धीरू प्रजापति को उसके घर के पास नहर के पास बिसंडा रोड से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक शिवकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित शिवाकांत उर्फ खुशबू के मेडिकल बोर्ड से कराए गए मेडिकल के आधार पर लिंग परिवर्तन का साक्ष्य मिला है। विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी धीरू प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

आठ जनवरी को आरोपी किन्नर गुट ने किया था फूहड़ प्रदर्शन, तब दर्ज हुए थे पांच केस
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में जबरन लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनाए जाने के मामले में अतर्रा में तीन और बांदा कोतवाली में दो केस दर्ज किए गए थे। इस मामले को जदयू नेता शालिनी पटेल ने पीड़ितों के साथ मिलकर उठाया था। प्रकरण में आरोपी किन्नर गुट कैटरीना व उसके साथियों ने आठ जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हंगामा और फूहड़ प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने नौ जनवरी को अतर्रा कोतवाली में तीन और बांदा कोतवाली में दो केस दर्ज किए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें