फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: स्कॉर्पियो-बुलेट की टक्कर में भाई-बहन की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 26 Apr 2026 05:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: नरैनी में रविवार सुबह बुलेट और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शादी से लौटते समय हुए इस हादसे में बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और स्कॉर्पियो खंती में पलट गई।
विज्ञापन
अजय राजपूत व प्रभा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बुलेट मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं स्कॉर्पियो पलटकर सड़क किनारे खंती में जा घुसी।

विज्ञापन


बरुआ कालिंजर निवासी 24 वर्षीय अजय राजपूत अपनी 20 वर्षीय मौसेरी बहन प्रभा राजपूत और उसके 23 वर्षीय पति राकेश निवासी नंदनवारा के साथ अतर्रा क्षेत्र के लोधन पुरवा से शादी में शामिल होकर बुलेट से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पड़मई गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया, जहां डॉक्टर नागेंद्र शुक्ला ने अजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रभा और राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान प्रभा ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन



पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर दर्ज की रिपोर्ट

परिजनों के अनुसार अजय अपने पिता का इकलौता बेटा था और एसएससी की तैयारी कर रहा था। प्रभा की शादी इसी वर्ष फरवरी 2026 में नंदनवारा गांव में हुई थी। लेकिन तीन महीने के भीतर ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में भाई-बहन दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार व कल्बे अब्बास मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि घटना सुबह करीब पांच बजे की है। स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया गया है और प्राथमकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें