फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बाइक सवार जीजा-साली को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

Sun, 21 Dec 2025 07:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: सड़क हादसे में बाइक सवार जीजा-साली की मौत हो गई। हादसा तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन
रोहित यादव व शांति देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक सवार जीजा और साली को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में साली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जीजा को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर किया। जीजा ने भी प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौते होने पर दो परिवारों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी विजयकरन ने बताया कि उसका छोटा भाई रोहित (20) विजय करन की साली बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरई माफी गांव निवासी शांति देवी (18) को रविवार को दोपहर करीब दो बजे छोड़ने शांति के गांव दुरईमाफी जा रहे थे। बांदा-फतेहपुर मार्ग पर जसईपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में शांति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोहित गंभीर घायल हो गया। पुलिस और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन कानपुर ले जाने के बजाए शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां रोहित ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौते होने से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। विजय करन ने बताया कि रोहित तीन भाइयों में छोटा अविवाहित था।

एक माह पहले वह राजकोट से मजदूरी करके आया था। पिता शिवकरन यादव भी राजकोट में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में मां उर्मिला देवी हैं। उधर, शांति देवी के पिता हरिप्रसाद खेती किसानी करते हैं। दो बीघा जमीन है। घर में मां केशकली हैं। छह बहन व एक भाई में यह छठवें नंबर की थी। विजयकरन ने बताया कि उसकी साली शांति पिछले दिनों सिमौनी मेला देखने आई थी। तब से वह अपने जीजा के घर में रुकी थी। तिंदवारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया है। ट्रक चालक भागने में सफल रहा। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों शवों को मोर्चरी में रखाया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें