फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस की बड़ी चूक: 'हाईटेक' निगरानी के दावे फेल, लापता हो गए 292 अपराधी, CP बोले- कराई जा रही है तलाशी

Sun, 05 Jul 2026 12:22 PM IST
Himanshu Awasthi गाैरव श्रीवास्तव, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर कमिश्नरी में लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल 292 अपराधी पुलिस की निगरानी प्रणाली से बाहर होकर लापता हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल ने अब 'ऑपरेशन शिनाख्त' शुरू किया है, जिसके तहत इन अपराधियों को खोज निकालने और उनके डोजियर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सीपी रघुबीर लाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लूट, डकैती, स्नेचिंग, चोरी जैसी वारदात अंजाम देेने वाले 292 अपराधी लापता हैंं। यह हालात तब हैं जब पुलिस यक्ष एप से इनकी निगरानी का दावा कर रही है। ऐेसे ही लापता अपराधियों ने ही रतनलालनगर में दिनदहाड़े हत्याकर पुलिस को चुनौती दी थी। इसके बावजूद शहर की पुलिस ने अपराधियों की निगरानी को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल ने इन अपराधियों की निगरानी के लिए ऑपरेशन शिनाख्त शुरू किया है। इसके तहत इनको खोज निकालने की जिम्मेदारी थानेदार को सौंपी गई है। कमिश्नरी के सेंट्रल, पूर्वी, दक्षिण और पश्चिम जोन में कुल 4436 अपराधी हैं। हैरान करने वाली बात है कि हाईटेक सुविधाओं से लैस पुलिस के रडार से कुल 292 अपराधी लापता हैं।

आसपास के जिलों में भिजवा रही है विवरण
उच्चाधिकारियों की फटकार के बाद अब पुलिस इन लापता अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए फोटो और उनका विवरण आसपास के जिलों में भिजवा रही है। ज्यादातर अपराधियों ने अपने परिवार के लोगों से भी संपर्क नहीं किया। ऐसे में पुलिस की चिंता बढ़ गई है। ये अपराधाी बड़ी घटना को अंजाम भी दे सकते हैं।




दक्षिण में सबसे ज्यादा अपराधी हावी

पुलिस कमिश्नरी के आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण जोन में सबसे ज्यादा 1777 अपराधी हैं। इनमें से 23 लापता हैं। पुलिस 345 अपराधियों का डोजियर तैयार कर रही है। अभी हाल में 10 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई साथ ही 10 की हिस्ट्रीशीट खोली गई। कई अपराधी पुलिस से बचने के लिए दूसरे जिलों में शरण लेकर हुलिया बदल लेते हैं।

कुछ पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहते हैं
वहीं, कोई न कोई काम करके जिंदगी काटते रहते हैं। कमिश्नरी के कई थाना क्षेत्रों में ऐसे कई साल से लापता अपराधी पकड़े जा चुके हैं। वहीं, कई अपराधी हमेशा कुछ पुलिसकर्मियों के संपर्क में रहते हैं। पकड़े जाने की सूचना पर पहले ही फुर्र हो जाते हैं।
विज्ञापन

292 लापता अपराधी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इनके परिजन से संपर्क किया जा रहा है। अन्य जनपदों में भी तलाश कराई जा रही है। साथ ही जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।  -रघुबीरलाल, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें