फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बाइक सवार तीन लोगों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 15 Jan 2026 09:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा बांदा-प्रयागराज हाईवे पर हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाचा-भतीजे समेत तीन बाइक सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बाइक चालक भतीजे मोहित की मौत हो गई। जबकि चाचा व भतीजे की नाजुक हालत देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


फतेहगंज क्षेत्र के ग्राम जबरापुर के अंश कलेरिया पुरवा निवासी विमल (20) अपने भतीजे रोहित (17) व चित्रकूट के ग्राम भड़हाई निवासी साथी मोहित (18) के साथ भरतकूप मेला देखने गया था। बृहस्पतिवार की देर शाम तीनों बाइक सवार घर लौट रहे थे। तभी बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बनियन पुरवा गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने लहूलुहान हालत में तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान बाइक चालक मोहित की मौत हो गई। विमल व रोहित को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मोहित के पिता कैलाश ने बताया कि सुबह मेला जाने की बात निकला था। वह पंचमुखी इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र था। हादसे के बाद मां ललिता रो रोकर कर बेसुध हो गई। इस बाबत बदौसा थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक की मौत हुई है। इसके अलावा युवक व किशोर घायल हैं। रोडवेज बस के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें