फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवक की मौत, सुबह से रात तक शव रख लगाया जाम

Tue, 30 Dec 2025 05:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसरा डेरा निवासी 30 वर्षीय पंकज निषाद की सोमवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। पंकज खप्टिहा कलां से मिट्टी डालकर ट्रैक्टर-ट्राली से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान खरेई तालाब के पास जंगल क्षेत्र में हादसा हो गया। वहीं परिजनों ने जबरन टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए सुबह 8 से रात 9:30 बजे तक शव को उठने नहीं दिया। इस दौरान मार्ग पर जाम लगा रहा। भीषण सर्दी में अलाव जलाकर बैठे आक्रोशित परिजन खदान संचालकों को बुलाकर कार्रवाई की मांग करते रहे।

विज्ञापन


मृतक के बड़े भाई फूलचंद निषाद ने मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि जब तक आर्थिक सहायता की घोषणा नहीं होती, तब तक शव को सड़क से नहीं हटने दिया जाएगा। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे से ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर तहसीलदार राधेश्याम सिंह को दी गई। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने परिजनों को कृषक बीमा के तहत पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन भी दिया लेकिन वह नहीं माने। जिससे रात तक तनाव स्थिति बनी रही।

मृतक के परिवार में पत्नी संगीता, मां भूरी, दो छोटे बच्चे यश बाबू (4 वर्ष) और कृष्णा बाबू (2 वर्ष) हैं। बताया गया कि पंकज की शादी पांच वर्ष पूर्व कुम्हारिया डेरा में हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है, क्योंकि चार वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई की फंदा लगाकर मौत हो चुकी है। पंकज के पास मात्र दो बीघा कृषि भूमि थी। थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया निराधार हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्हें समझाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें