फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: परदेस से लौटे युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 27 Apr 2025 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: छह दिन पूर्व दिल्ली से दो भाइयों के साथ घर लौटे युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सोना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परदेस से छह दिन पूर्व गांव आए युवक ने चचेरे भाई को मोबाइल पर फोन करने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खोजबीन के दौरान घर से तीन किलोमीटर दूर स्थित खेत में नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे शव लटकता मिला। थाना क्षेत्र के चांदन थोक निवासी सोना प्रजापति (32) दिल्ली में रहकर काम करता था। उसके साथ उसका बड़ा भाई कामता और परमा भी रहते हैं।
विज्ञापन


30 अप्रैल को भांजे की शादी में शामिल होने के लिए तीनों भाई दिल्ली से छह दिन पूर्व अपने घर आए। रविवार की दोपहर को सोना ने अपने चचेरे भाई नरेंद्र को फोन किया। कहा कि वह फंदा लगाकर खुदकुशी करने जा रहा है। उसकी पत्नी और बच्चों का ख्याल रखना। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद सोना बाइक में सवार होकर घर से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित खेत पहुंचा, वहां पर लगे नीम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

चचेरा भाई नरेंद्र और परिजन खोजते हुए मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई कामता ने बताया कि सोना ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण उन्हें पता नहीं है। परिवार में पत्नी रामकली के अलावा तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें