फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: ऑक्सीजन पार्क में मृत मिले 250 चमगादड़, भीषण गर्मी से मौत की आशंका, जांच में जुटे पशु चिकित्साधिकारी

Wed, 29 May 2024 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: भीषण गर्मी और लू ने जहां आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर रखा है, वहीं बेजुबान जीव जंतुओं की भी जान पर बन आई है। बांदा जिले में ऑक्सीजन पार्क में 250 चमगादड़ मृत मिले।
विज्ञापन
मृत मिले चमगादड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतर्रा कस्बे के बांदा रोड नहर कोठी में स्थित ऑक्सीजन पार्क में लगभग 250 चमगादड़ों ने दम तोड़ दिया। सुबह सूचना पर पहुंचे सफाई कर्मियों ने सभी मृत चमगादड़ों को डंपिंग स्थल पर फेंक दिया गया। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निर्मल कुमार गुप्ता ने कहा एक साथ इतने चमगादड़ों की मौत की असल वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


आशंका है कि भीषण गर्मी भी मौत का कारण हो सकती है। नगर पालिका ने डंपिंग स्थान में खुले में ही मृत चमगादड़ों को फेंक दिया गया है। समाजसेवी राकेश कुमार गौतम, रवि सिंह, अर्जुन मिश्रा आदि का कहना है कि इससे संक्रमण भी फैल सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें