फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सब जूनियर राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल में बनारस व गोरखपुर ने जीते मैच

विज्ञापन
मेहरबान सिंह पुरवा स्थित गुरुकुलम स्कूल में उत्तर प्रदेश सब जूनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम स्कूल में चार दिवसीय 29वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में 15 टीमें दावेदारी पेश कर रहीं हैं। पहले दिन बनारस और गोरखपुर की टीमों ने मैच जीते।
विज्ञापन

कानपुर देहात बास्केटबॉल एसोसिएशन व सीएचएस गुरुकुलम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि यति संकल्प संस्थान की सचिव नीतू सिंह ने किया। यहां पर विशिष्ट अतिथि सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष चौधरी मोहित यादव, उप्र बास्केटबॉल संघ के सचिव विक्रम सिंह, शिवराज शाह, गोविंद सिंह, अतुल पटेल, प्रत्यक्षा, अंशिका, रॉबिन मौजूद रहे। पहले दिन गोरखपुर ने बिजनौर को 45-2 से करारी शिकस्त दी। वहीं दूसरे मैच में बनारस लोकोमोटिव वर्कशॉप (बीएलडब्ल्यू) ने कानपुर को संघर्षपूर्ण मैच में 18-15 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें