कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ. सर्वेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की वाहक है और इसका संबंध हमारे अस्तित्व से जुड़ा हुआ है।
विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीप्रकाश ने याद दिलाया कि हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिलने के बावजूद इसे राष्ट्रभाषा बनाने का संकल्प अधूरा है। डॉ. अंजनी कुमार उपाध्याय और डॉ. सुमित कुमार चौधरी ने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. सुमना बिस्वास, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. ऋचा शुक्ला, डॉ. प्रभात गौरव मिश्रा, डॉ. सोनाली मौर्या, डॉ. शालिनी शुक्ला, डॉ. अभिजित साहा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो