चित्रकूट में गांव के बाहर लिखकर टांगा गया संदेश
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अब लोगों ने पहल करना शुरु कर दिया है। एक ओर बसों में भर कर सैकड़ों की संख्या में लोग दूसरे राज्यों और शहरों से अपने गांव और घरों की ओर निकल पड़े हैं वहीं गांवों के बाहर ग्रामीणों ने लॉकडाउन के पोस्टर टांग दिए हैं।
कई गांवों में बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए आइसोलेट भी किया गया है। चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक अंतर्गत इटरौर भीषमपुर में लॉकडाउन तक बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। यहां गांव के बाहर सड़क के मुहाने पर बैनर भी टांगा गया है।
गांव के लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क से गांव आने वाली रोड पर बैनर लगाने के साथ सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है। अभी तक गांव में किसी बाहरी को नहीं आने दिया गया है। गांव के अंदर सभी के घरों पर रहने की अपील के पोस्टर भी लगाए गए हैं। डीएम-एसपी ने भी इसकी सराहना की है।