फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवंत हत्याकांड: निलंबित मैथा चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन पूर्व जारी किया था गैर जमानती वारंट

Sun, 25 Dec 2022 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

शिवली के लालपुर सरैंया गांव निवासी बलवंत सिंह की रनियां थाने में 12 दिसंबर को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में निलंबित तत्कालीन मैथा चौकी प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
निलंबित मैथा चौकी इंचार्ज गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रनियां थाने में पुलिस की पिटाई से व्यापारी बलवंत सिंह की मौत के मामले में रविवार को निलंबित तत्कालीन मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय को अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीजेएम के यहां पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


शिवली के लालपुर सरैंया गांव निवासी बलवंत सिंह की रनियां थाने में 12 दिसंबर को पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में एसओजी प्रभारी रहे प्रशांत गौतम, तत्कालीन शिवली थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, तत्कालीन मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय, तत्कालीन रनियां थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह व स्वाट टीम के सिपाही महेश गुप्ता व एक अज्ञात डॉक्टर और अन्य सिपाहियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पूर्व में निलंबित एसओजी प्रभारी व शिवली थाना प्रभारी समेत पांच पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना की जांच कर रहे कन्नौज एसपी एसआईटी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें