फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों ने बजरंग दल के नेता पर किए थे 16 वार 

Sun, 26 Nov 2017 07:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के अर्मापुर में बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक इंद्र बहादुर उर्फ विजय यादव की हत्या करने वालों ने धारदार हथियार से उस पर 16 वार किए थे। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को उठा लिया है। इनमें एक महिला भी है। हालांकि, पुलिस अभी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन

भाई को किसी अंजान शख्स ने फोन कर यह जानकारी दी

डेमो पिक
अर्मापुर में शुक्रवार को थाने के पीछे पूर्व नगर संयोजक इंद्र बहादुर लहूलुहान हालत में मिला था। उसके भाई को किसी अंजान शख्स ने फोन कर यह जानकारी दी थी। भाई उसे अस्पताल ले गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।  परिजनों ने इंद्र बहादुर के शारदा नगर निवासी दोस्त विनय झा, उसकी पत्नी पूनम, बेटे अनूप, परिवार के विनोद, विक्की और विमल पर हत्या का आरोप लगाया था। वारदात के बाद सोशल मीडिया में मृतक का एक वीडियो भी वायरल हो गया था।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी

डेमो पिक
जिसमें इंद्र लहूलुहान हालत में उन लोगों के ही नाम ले रहा था, जिन पर परिजनों ने आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। देर रात पुलिस ने चार आरोपियों को उठा भी लिया। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने विनय, पूनम, विक्की और विमल को उठाया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसपी साउथ का कहना है कि कुछ लोगों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। 

कत्ल की असली वजह अभी नहीं आई सामने 

डेमो पिक
पुलिस ने चार आरोपियों को उठा लिया है, लेकिन पूछताछ मेें हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। यही कारण है कि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। इंद्र बहादुर के परिजनों ने लेनदेन में हत्या का मामला बताया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि कत्ल की कोई और वजह है। एसपी साउथ का कहना है कि कत्ल की और भी वजह हो सकती है। 
विज्ञापन

वीडियो की हो रही जांच

डेमो पिक
पुलिस को सोशल मीडिया से वीडियो मिला है। इसमें इंद्र आरोपियों का नाम ले रहा है। पुलिस का कहना है कि उसमें इंद्र आरोपियों का नाम ले रहा है, लेकिन वीडियो पूरा नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें