फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पत्नी की मौत पर जेल में बंद पति की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 16 Jul 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति को जेल भेजा था। पति की ओर से एडीजे-6 में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अदालत ने सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन

एडीजीसी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अकबरपुर निवासी सौम्या उर्फ तनु की शादी 23 अप्रैल 2024 में जालौन के छिरिया सलेमपुर निवासी सत्यम उर्फ शिवम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर 18 नवंबर 2024 को आत्महत्या कर ली। इस मामले में मृतका की मां साधना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया था। इस मामले की सुनवाई एडीजे-6 दुर्गेश की अदालत में चल रही है। एडीजीसी ने बताया कि आरेपी सत्यम उर्फ शिवम की ओर से अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। मंगलवार को मामले की सुनवाई कर अदालत ने उसे खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें