फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब मामले में बसपा नेता चार साथियों सहित गिरफ्तार, भारी मात्रा में मिली थी हरियाणा की शराब

Sun, 30 Jun 2019 10:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर और बिधनू थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में फरार बसपा नेता कल्लू मिश्रा और उसके चार साथियों को शनिवार रात मथुरा और चकेरी से दबोच लिया। रविवार को एसपी ग्रामीण और सीओ घाटमपुर बिधनू थाने पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों ने कमरा बंद कर आरोपियों सेलंबी पूछताछ की। हालांकि एसपी ने इस बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया। लोकसभा चुनाव से पहले घाटमपुर पुलिस ने कल्लू मिश्रा के ठिकानों से भारी मात्रा में हरियाणा की शराब पकड़ी थी।

हालांकि कल्लू और उसके साथी हाथ नहीं लगे थे। शनिवार रात घाटमपुर और बिधनू थाना पुलिस ने मथुरा से कल्लू मिश्रा और कोयला नगर चकेरी से कमल कुमार समेत तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें