पांच शादियां कर महिलाओं को धोखा देने वाले बहरूपी बाबा की पांचवीं पत्नी ने पति के मकान मालिक दरोगा पर गृहस्थी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी मुकुल गोयल को पत्र भेजकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मूलरूप से शाहजहांपुर के निगोही निवासी अनुज चेतन ने दो साल पहले श्याम नगर निवासी युवती से पांचवीं शादी की थी। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि अनुज छठवीं शादी करने जा रहा है तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस पर अनुज किदवईनगर का मकान खाली कर पनकी डी-ब्लॉक निवासी हरदोई में तैनात दरोगा के यहां रहने लगा। किदवईनगर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बाबा को दरोगा के घर से गिरफ्तार कर लिया था। पांचवीं पत्नी का आरोप है कि वह सामान लेने दरोगा के घर गई तो उन्होंने घुसने नहीं दिया।