फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : अंडर 14, 17 व 19 वर्ग में केडीएमए स्कूल के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
 बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी।  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस में शुक्रवार को सीआईएसई नार्थ जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन बालक अंडर 14, 17 व 19 वर्ग के मैच खेले गए। तीनों वर्गों में केडीएमए स्कूल के खिलाड़ियों ने मुकाबले जीते।
विज्ञापन


अंडर-14 में कार्तिक शुक्ला (केडीएमए) ने अर्णव ओबेरॉय (सेठ आनंदराम जयपुरिया) को 15-11, 15-13 से हराया। अंडर 17 में ऋषिराज तिवारी (केडीएमए) ने अपने ही विद्यालय के तुषार को 12-9, 15-12 से और अंडर-19 में हन्नान अली (केडीएमए) ने आर्यावर्धन सिंह (शीलिंग हाउस) को 15-5, 14-15, 15-7 से हराया।

डॉ. वीरेंद्र स्वरूप और बिशप वेस्टकॉट स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में प्रधानाचार्या निर्मला जोसफ और नैंसी ए कच्छप ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर सौरभ श्रीवास्तव, अमित राजपूत, विजय त्रिपाठी, रवि प्रताप, सत्येंद्र सिंह, ऋषिकेश, आनंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। बालिका वर्ग के मुकाबले 12 जुलाई को सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें