फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : कंदर्प-शार्दूल खत्री ने संभव-विदित को हराकर फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
मैनावती मार्ग स्थित जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में बैडमिंटन खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संस्था
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को खिलाड़यों ने सेमीफाइनल में अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। कानपुर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में चैंपियनशिप मैनावती मार्ग स्थित जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में चल रही है। अंडर-13 बालक युगल वर्ग में कंदर्प खत्री-शार्दूल खत्री ने संभव माहेश्वरी-विदित सिंघल को 21-6, 21-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


अंडर-15 बालक एकल वर्ग के सेमीफाइनल में शार्दुल खत्री ने सौरभ मौर्य को 21-4, 21-4 से और श्रेष्ठ शुक्ल ने नील गोप कुमार को 21-19, 20-22 व 21-8 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में आदिति कटियार ने अवनी गुप्ता को 21-16, 21-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-13 बालक वर्ग में विदित सिंघल ने अथर्व श्रीवास्तव को 21-18, 21-19 से हराकर तो बालिका वर्ग में आरना द्विवेदी ने रियाना जैन को 21-18, 21-15 से और नितिका भाटिया ने अनिका शर्मा को वॉक ओवर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अंडर-11 बालक वर्ग में आर्यमान भारतीया ने राघव चोपड़ा को 30-10, 15-5 से, तन्मय सिंह ने विहान सिंह को 21-17, 21-15 से, बालिका वर्ग में आरना द्विवेदी ने अस्मिता को 24-22, 21-11 से, आतिशी ने ईशानी को 21-15, 21-7 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। मौके सुशील गुप्ता, डीपी सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, आशीष गौड़, रवि दीक्षित, आशीष राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें