प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-13 बालक वर्ग में हम्माद खान ने हरजस सिंह को 30-22, अरनव ओबेरॉय ने अथर्व श्रीवास्तव को 30-8, श्रेष्ठ तिवारी ने वनिज गुप्ता को 30-24, अथर्व शंकर दीक्षित ने मोहम्मद आजब खान को 30-19, प्रियम राजवंशी ने अर्श गुप्ता को 30-28, मुदित मोहन ने जयराज को 30-26, रुषांक मेहरोत्रा ने कियान भाटिया को 30-7 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-13 बालिका वर्ग में सान्वि भाटिया ने अस्मिता सिंह को 30-26, अंशिका गुप्ता ने आर्या सोनी को 30-7, उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव ने पीहू राजवंशी को 30-16 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में अदिति मिश्रा ने समृद्धि सोनकर को 30-17, अंशिका गुप्ता ने उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव को 30-17, मुजैना ने आराध्या यादव को 30-25, रिद्धि सिन्हा ने सिद्धि झा को 30-29, आदित्री कटियार ने तनिष्का पटेल को 30-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।