इन इलाकों में हो रही है धड़ल्ले से बिक्री
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार खागा कोतवाली के नौबस्ता बाईपास, नए बसअड्डे, रेलवे ओवरब्रिज, बुदवन में गांजा बेचा जा रहा है। इसके अलावा किशनपुर थाने के नरैनी, विजयीपुर में गांजा बेचा जा रहा हैं। शहर के नउवाबाग मोड़ और बिंदकी में भी गांजे की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है।