बारिश का बुरा असर
कानपुर में रेलवे स्टेशन शालिनी आजमगढ़ निवासी छात्र विभोर तिवारी का शव नाले से निकाला गया। कहा जा रहा है जलभराव की वजह से छात्र नाले में गिर गया होगा। हरबंश मोहाल थाने के पास हूलागंज में चौराहे के पास एक तीन मंजिला मकान गिरा है। मलबे में तीन लोगों के दबे होने की सूचना है। नर्वल थाना क्षेत्र स्थित बांबी गांव में लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान गिरा। जिसमें शैलेश कुशवाहा घायल हो गए। कई मवेशी मलबे में अभी भी दबे हैं।