फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Mar 2020 04:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
औरैया जिले में रविवार देर रात सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना दो युवकों को भारी पड़ गया। युवा भाजपा नेता बंटी सेंगर की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भाजपा नेता बंटी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो युवक विपुल वीडी व सौरभ कुमार ने रविवार देर रात प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ धारा 66 ए व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें