फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक, परास्नातक की एक लाख सीटें बढ़ेंगी

Fri, 29 Jan 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए) और परास्नातक (एमए, एमएससी, एमकॉम) कक्षा की करीब 1 लाख सीटें सत्र 2016-17 से बढ़ जाएंगी। इस बार 266 कॉलेजों ने नए कोर्स खोलने या फिर पुराने कोर्स की सीटें बढ़ाने का आवेदन फार्म भरा है। इनकी स्क्रूटनी कराई जा रही है।
विज्ञापन


कानपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज, स्टूडेंटों की संख्या अगले सत्र से और बढ़ जाएगी। डिप्टी रजिस्ट्रार (संबद्धता) विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम के हर कॉलेज को 400-500 सीटों की संबद्धता दी जानी है।

एमए, एमकॉम के हर सब्जेक्ट में अधिकतम 60 और एमएससी में 20 सीटों की संबद्धता दी जाती है। हर कॉलेज को संबद्धता मिली तो लगभग एक लाख सीटें बढ़ जाएंगी।

कॉलेजों को एनओसी देने का काम शुरू हो गया है। जिन कॉलेजों को फरवरी में एनओसी मिलेगी, उन सबको शिक्षकों की नियुक्ति, लैब, लाइब्रेरी और भवन का मानक 20 मार्च तक पूरा करना होगा। एक्सपर्ट पैनल अप्रैल में सुविधा-संसाधनों का आकलन कर रिपोर्ट बनाएगा, फिर संबद्धता का आदेश जारी होगा। यह काम यूनिवर्सिटी स्तर से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


31 दिसंबर 2015 तक जिन कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे हैं, उन्हीं को सत्र 2016-17 की संबद्धता दी जाएगी। 1 जनवरी या फिर उसके बाद आवेदन फार्म भरने वालों को सत्र 2017-18 की संबद्धता मिल पाएगी।

28 फरवरी तक एनओसी 30 मई तक संबद्धता
संबद्धता का नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) 28 फरवरी तक जारी किया जाएगा, फिर संबद्धता देने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। यह काम 30 मई तक पूरा किया जाना है। जून से एडमिशन और जुलाई से पठन-पाठन का काम शुरू हो जाएगा।

 पहले से 14 लाख स्टूडेंट
यूनिवर्सिटी का दायरा कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित यूपी के 14 जिलों में फैला है। पहले से 1200 कॉलेज संबद्ध हैं, जिनमें रेग्युलर और प्राइवेट के 14 लाख स्टूडेंट पढ़ते हैं।

आज से एलएलबी परीक्षाएं
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी की बीए एलएलबी आनर्स (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) की सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। अलग-अलग पालियोें की परीक्षा कानपुर नगर और कानपुर देहात सहित यूपी के 14 जिलों के 36 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें 18 हजार स्टूडेंट शामिल होंगे।

एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेगी। यह पहला मौका है, जब परीक्षा केंद्र बदला गया है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की परीक्षा अनुदानित कॉलेजोें में होगी। परीक्षा नियंत्रक राज बहादुर यादव का कहना है कि नोडल केंद्रों पर कॉपी, पेपर भेज दिए गए हैं।

शुक्रवार को यह परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे, फिर परीक्षा शुरू होगी। इस बार की परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी। इसके इंतजाम किए गए हैं। यूनिवर्सिटी से पर्यवेक्षकों की टीम जाएगी और परीक्षा कराके लौटेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें