देवराहट थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा-9 की एक छात्रा से गांव के एक
युवक ने रेप किया।
वारदात में आरोपी युवक ने अपने दो साथियों का भी सहयोग
लिया। पुलिस ने युवक के दुष्कर्म करने और उसके दो साथियों पर सहयोग करने
के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी तीनों युवक गांव से फरार हैं।
किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को
बताया कि उसकी पुत्री नजदीकी गांव के एक इंटर कॉलेज में कक्षा-9 की
छात्रा है। गुरुवार की सुबह रोजाना की तरह वह कालेज जा रही थी।
रास्ते में
गांव के रवि तिवारी, शिवशंकर और श्रीराम उर्फ वीरू ने उसे पकड़ लिया। तीनों
मिलकर पुत्री को घसीटकर खेत में ले गए। जहां रवि ने अपने दोनों साथियों की
मौजूदगी में दुष्कर्म किया। बताया कि पुत्री को बेहोशी हालत में छोड़कर
आरोप फरार हो गए। होश आने पर किसी तरह पुत्री घर पहुंची और अपनी मां को
जानकारी थी।
थाना इंचार्ज उमाकांत ओझा ने बताया कि किशोरी के पिता की
तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत भी
कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट भेजा जाएगा।