फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदा हो गई बेबी पूनम: हर आंख हुई नम… पूरा दिन होता था बच्ची का दुलार, राजकीय बाल गृह भेजी गई है मासूम

Fri, 05 Jul 2024 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: हैलट बाल रोग विभाग से नौ महीने इलाज करने के बाद बेबी पूनम को लखनऊ रवाना किया गया। इस मौके पर हॉस्पिटल के स्टॉफ और मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
बच्ची को दुलार करता स्टॉफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के एनआईसीयू में भर्ती बिटिया (पूनम) को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। हैलट बाल रोग विभाग से नौ महीने इलाज करने के बाद बच्ची को लखनऊ रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन

प्राचार्य संजय काला और एचओडी डॉ. अरुण आर्य की देखरेख में बच्ची का इलाज हुआ। रोज  दो लीटर दूध बच्ची के लिए आता था। बच्ची के विदाई के समय अस्पताल का स्टॉफ और नर्सें भावुक हो गईं। हर कोई उस मासूम को ही याद करता दिखा।
बता दें कि 19 सितंबर 2023 की शाम रनियां निवासी प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया] जो मात्र डेढ़ किलो वजन की थी। उसे अन्य दिक्कतें भी थीं। ऐसे में उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। मां को बगल के ही वार्ड में रखा गया। जन्म देने के बाद ही प्रसूता अपने पति के साथ उसे छोड़कर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ के राजकीय बाल गृह भेजा गया

दो महीने तक विभागाध्यक्ष डॉ. एके आर्या और उनकी टीम ने लगातार बच्ची का उपचार किया और उसकी जान बचाई। एनआईसीयू के बाहर आई बच्ची को सिस्टर रूम में नर्सों और डॉक्टरों ने माता-पिता की तरह उसे करीब दस महीने पाला और नाम पूनम रखा। शुक्रवार को लखनऊ के राजकीय बाल गृह भेज दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें