टीम के सदस्य बाबू को सदर कोतवाली लेकर गए
सादी वर्दी में पहुंची टीम को बाबू पहचान ना पाया और जैसे ही उसने आनंद कुमार से पैसा लिया, उसे रंगो हाथ पकड़ लिया गया। बाबू के पकड़े जाने के बाद से हड़कंप मच गया। आनन फानन टीम के सदस्य उसे सदर कोतवाली लेकर आए। वहां मुकदमा दर्ज किया गया है।