फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सम्यक की विस्फोटक पारी से बाबे लालू जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। साउथ मैदान पर सोमवार को अजय शर्मा मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बाबे लालू ने वाईएमसीसी को 36 रन से पराजित कर दिया। इसका आयोजन कानपुर साउथ एकेडमी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर वाईएमसीसी ने पहले गेंदबाजी चुनी। बाबे लालू ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। सम्यक कुमार ने 50 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्कों की मदद से 93 रन की पारी खेली। अभय सिंह ने 38 गेंदों पर 55 रन का योगदान दिया। जवाब में वाईएमसीसी की टीम 19.4 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। आयुष ने 52 गेंदों पर 75 और कप्तान प्रबल केसरवानी ने 26 गेंदों पर 45 रन बनाए।

बाबे लालू के कप्तान अमन सिंह ठाकुर ने चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट और राजा निगम ने तीन विकेट हासिल किए। इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, भाजपा नेता डॉ. रोहित सक्सेना और आयकर विभाग के सहायक आयुक्त दीपक कुशवाहा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें