फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार्यकर्ता सम्मेलन में पुत्र करन के साथ दिखे महाना, चर्चाएं हुईं तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को लालबंगला स्थित एक धर्मशाला में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उनके बेटे करन महाना ने दीप जलाकर किया। मंच पर पिता-पुत्र की एक साथ मौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गईं। सतीश महाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले 100 दिन सभी को युद्ध स्तर पर तैयारी करनी है। पार्टी जिसे टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार महाराजपुर विधानसभा में एक लाख वोटों से जीत का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने और अधूरे विकास कार्यों की जानकारी देने को कहा। कहा कि एक माह तक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का प्रयास करें। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, वे फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में हुए विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार करना पार्षदों की जिम्मेदारी है। करन महाना ने कहा कि महाराजपुर में कार्यकर्ताओं का बड़ा परिवार है। यहां सभी एक परिवार की तरह मिलकर काम करते हैं। इस दौरान महाराजपुर विधानसभा की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया। मौके पर राकेश तिवारी, वीडी राय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें