मौके पर मौजूद क्षेत्रीय लोग व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के ककवन थाना क्षेत्र में सोमवार को कुरेह गांव में उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी। रविवार रात में अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने से लोगों में रोष फैल गया।
हजारों की संख्या में बौद्ध अनुयायियों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दूसरी मूर्ति स्थापित करने का आश्वासन दिया।