फर्रुखाबाद कमालगंज में जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि खुद को फकीर बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल के दौरान 80 करोड़ रुपये के सूट पहन चुके हैं। इसका हिसाब उनसे जनता ले। तीन तलाक की बात करने वाले भाजपाई कौन होते हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर जो महिलाएं मोदी से मिलती हैं वे घर नहीं बसाना चाहती हैं।
आजम ने कहा कि नोटबंदी से देश दिवालिया होने की कगार पर आ गया था। नोटबंदी से 200 लोगों की फर्रुखाबाद कमालगंज में जनसभा के दौरान कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि खुद को फकीर बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल के दौरान 80 करोड़ रुपये के सूट पहन चुके हैं। इसका हिसाब उनसे जनता ले। तीन तलाक की बात करने वाले भाजपाई कौन होते हैं। तीन तलाक के मुद्दे पर जो महिलाएं मोदी से मिलती हैं वे घर नहीं बसाना चाहती हैं।मौत हो चुकी है। कई मजदूर भूखों मरने की कगार पर पहुंच गए। नोटबंदी ने यूपी में विकास रोकने का काम किया है। इसका हिसाब जनता ले।
आजम ने कहा कि दंगों में अपराध करने के आरोपी अमित शाह को गुजरात बदर किया गया था। इसके बावजूद उनके हाथ में बीजेपी की कमान है। उन्होंने जामा मस्जिद के इमाम पर भी कटाक्ष किए। आजम ने कहा कि मोदी जवाब दें कि जवानों को सरहद पर कब तक तक मरवाएंगे। वे पाकिस्तान गए थे तो नवाज शरीफ की मां के पैर छुए थे। मलिहाबादी आम भेंट किए थे, तब उस कमरे में कौन-कौन था उसका ब्यौरा सार्वजनिक करें। उन्होंने सपा में बाप-बेटों के बीच पुल का काम किया है। इससे साइकिल सिंबल बचा। पार्टी बची। रिश्ते बचे।