फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम ने पंचर कर दी साइकिलः राजनाथ सिंह

Fri, 17 Feb 2017 01:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के राजेपुर में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ ने कहा कि बसपा, सपा सरकारों ने यूपी में कीचड़ ही कीचड़ फैला दिया है। इस कीचड़ में अब कमल खिलेगा। बीजेपी सरकार बनने पर छोटे, लघु, सीमांत किसानों के फसली ऋण मांफ होंगे।
विज्ञापन


पांच साल में 70 लाख नौजवानों को हुनरमंद बनाकर रोजगार का अवसर देंगे। 20 हजार करोड़ रुपये का कैपिटल फंड बनाकर 10 से 15 लाख युवाओं को कारोबार करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देंगे। सभी गांवों को पक्की सड़क से जोड़ेंगे। आय, जाति, मूलनिवास प्रमाणपत्र युवा खुद प्रमाणित कर सकेंगे। जब नौकरी लग जाएगी तब असली प्रमाणपत्र मांगा जाएगा।

राजनाथ ने वायदों की बौछार करते हुए कहा कि ऐसी नीति बनाएंगे जिससे गन्ना किसानों को तत्काल चेक व 14 दिन बाद बैंक से भुगतान मिले। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सभी किसानों का गेहूं व धान खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने साइकिल पंचर कर दी है। जब खाट से काम नहीं चला तो राहुल उछलकर साइकिल पर सवार हो गए। अखिलेश काम नहीं, केवल बातें कर रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि 14 साल से भी ज्यादा वनवास हो चुका। अब बीजेपी को सत्ता मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि अटल के बाद मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। देश की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है। केंद्र में अटल या मोदी, यूपी में उनकी, रामप्रकाश गुप्त या कल्याण सिंह सरकार में कोई ऐसा मंत्री नहीं है जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हों। जबकि भ्रष्टाचार में घिरे बसपा व सपा नेताओं के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। 

गृहमंत्री ने कहा कि देशवासियों के स्वाभिमान पर चोट नहीं आने देंगे। पूरी दुनिया में संदेश गया है कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा है। घुसपैठ कम हो गई है। पाकिस्तान को घुसकर आतंकवादियों को मारा है। उन्होंने खुद सीमा पर जवानों से कहा कि पहली गोली भारत से नहीं चलेगी, लेकिन यदि पाकिस्तान से गोली चलेगी तो भी भारत की ओर से चलने वाली गोलियों की गिनती न हो। पाकिस्तान में जाकर उसकी छाती पर खडे़ होकर बेनकाब किया। 

सिंह ने कहा कि अखिलेश कह रहे हैं कि विकास हुआ है लेकिन लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। सड़कें कच्ची व खराब हैं। नोटबंदी से थोड़े दिन की मुश्किलें हुई हैं, लेकिन नक्सलियों व आतंकवादियों के पास मौजूद नकली करेंसी बेकार हो गई। काले धन की समानंतर अर्थ व्यवस्था समाप्त होगी। भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें