फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोबो वॉर में आयुष और रोबो सॉकर डिमोलिशर में सूर्यवर्धन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव रोबो रंबल 3.0 का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। रोबो वॉर में टीम एनकोमे के आयुष कटियार ने और रोबो सॉकर डिमोलिशर में सूर्यवर्धन द्विवेदी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


शोकेस एवं एग्जीबिशन में स्लॉगफी, पिक एंड ड्रॉप प्रतियोगिता में टीम एनकोमे के उत्कर्ष सिंह और आरसी फ्लाइंग में एयरोक्लब टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी को 10 हजार रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त ई-स्पोर्ट्स (फ्री फायर) प्रतियोगिता में टीम नॉट ह्युमंस के आदित्य पटेल ने पहला स्थान हासिल किया और उन्हें सात हजार रुपये मिले।

पुरस्कार वितरण समारोह में यूआईईटी के निदेशक डॉ. आलोक कुमार, निदेशक प्लेसमेंट डॉ. प्रवीण भाई पटेल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय तिवारी और डॉ. शाह आलम ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें