अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद ने जन जागरुकता का काम मंगलवार से शुरू कर दिया है। इसके लिए कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में विहिप की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मंदिर निर्माण के संबंध में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री सहित प्रांत के सभी 21 जनपदों से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए।
डेमो पिक
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में श्रीराम मंदिर निर्माण का जयघोष घर-घर से गूंजे, विश्व हिंदू परिषद इसके लिए काम कर रही है। संघ प्रमुख की तरफ से मंदिर निर्माण को लेकर अपना फैसला सुना दिया गया है। अब उसे विहिप अपनी कार्ययोजना में शामिल कर आगे बढ़ रही है। बैठक के बाद पूरे वर्ष विश्व हिंदू परिषद कौन-कौन से अभियान चलाएगा, इसकी रूपरेखा भी तय की गयी।
डेमो पिक
एक से लेकर 10 दिसंबर के बीच पहली बार शौर्य दिवस मनाया जाएगा। अभी तक छह दिसंबर को एक दिन यह कार्यक्रम होता था। इस बार पूरे 10 दिन यह कार्यक्रम चलेगा। प्रांतीय सह मंत्री दीनदयाल गौड़ ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी।