मुख्य मामले में चारों का नाम शामिल करने की तैयारी
पुलिस के पहुंचते ही भाग निकला था। वहीं एक कारोबारी समेत दो अन्य की भूमिका भी सामने आई है। पर्दे की पीछे रहकर फंडिंग का काम यही करते थे। पुलिस ने चारों को सफीना जारी किया है। हालांकि कोई अपना बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा। लिहाजा पुलिस मुख्य मामले में चारों का नाम शामिल करने की तैयारी में है।
इनामी राशि बढ़ाए जाने की प्रक्रिया शुरू
डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि भूमिगत आरोपियों के खिलाफ 25 हजार का इनाम पूर्व में घोषित हो चुका है। विवेचक ने इसे 50 हजार रुपये करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इनामी राशि बढ़ा दी जाएगी।
पुलिस ने तैयार की कारोबारी के करीबियों की सूची
सिविल लाइंस स्थित एक कारोबारी के घर भी पुलिस ने दबिश दी थी। इन्हीं कारोबारी के ऑफिस में आने जाने वाले, अवनीश और कारोबारी से जुड़े लगभग 12 लोगों के नाम भी पुलिस के पास आ चुके हैं। इस लिस्ट में कुछ शहर के नामचीन लोग भी हैं।