फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वंदेभारत की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार रात की है, शिनाख्त सोमवार को परिजनों ने की।
विज्ञापन

थाना फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र के गांधीनगर अड्डा गूलर निवासी अमरीष सविता (33) रविवार को किसी कार्य से बाहर गया था।
देर शाम करीब आठ बजकर 40 मिनट पर खंभा नंबर 1155/05 वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। उसी समय वंंदेभारत एक्सप्रेस के आ जाने से अमरीष उसकी चपेट में आ गया।
इससे उसकी मौत हो गई। क्षेत्रीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजन सुबह थाने पहुंचे तो शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पिता ने बताया कि अमरीष ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें