फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। ग्राम नगला सुभान में शनिवार सुबह एक ऑटो चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगला सुभान निवासी संजय सिंह (40) ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसने अपनी पत्नी शोभा से खाना बनाने को कहा। पत्नी रसोई में चली गई। इस बीच संजय ने कमरे की छत पर लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में लौटी तो संजय को फंदे से लटका देख घबरा गई। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। संजय को तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संजय के दो छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें