फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑस्ट्रेलियाई खाएंगे कनपुरिया चना मसाला, थाई वेज ग्रीन करी का स्वाद चखेगी भारतीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए की क्रिकेट टीमें ग्रीनपार्क में होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए नौ दिन शहर में रहेंगी। इस दौरान होटल लैंडमार्क खिलाड़ियों की मेजबानी करेगा और उन्हें कानपुर के मशहूर जायकों से रूबरू कराएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी जहां कनपुरिया चना मसाला खाएंगे। वहीं थाई वेज ग्रीन करी का स्वाद भारतीय टीम के खिलाड़ी चखेंगे।
विज्ञापन

दोनों टीमें 27 सितंबर को शहर पहुंचेंगी और पांच अक्तूबर तक यहीं ठहरेंगी। प्रवास के दौरान रोजाना अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद उन्हें चखाया जाएगा। चना मसाला, कोफू, चिकन टिक्का, रोस्ट चिकन, मेरिनेटेट चिकन भी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों की थाली का हिस्सा बनेगी। वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ियों को लहसुनी पालक, ब्लैक दाल, फिश कबाव, थाई वेज ग्रीन करी, पास्ता, मिनी पिज्जा दिया जाएगा। होटल प्रशासन खिलाड़ियों की डाइट का पूरा ध्यान रखेगा। दूध से बनी मिठाइयां और हेल्दी आइटम शामिल रहेंगे लेकिन मैदा, तैलीय और अधिक मसालेदार भोजन को परोसने से परहेज किया जाएगा।
टीम इंडिया का स्वागत रुद्राक्ष की माला, पीले पटके और रोली के तिलक से किया जाएगा जबकि ऑस्ट्रेलिया टीम को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया जाएगा। होटल में गूंजती रामधुन आतिथ्य सत्कार का माहौल और खास बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें