औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद मंगलवार को भारी फोर्स के बीच मतदान शुरु हो चुके हैं। एडीजी जोन कानपुर और आईजी की निगरानी मे वोटिंग चल रही है। संवेदनशीलता को देखते हुए अन्य जिलों का पुलिस फोर्स जिले में आ चुका है। जिसकी डयूटी निर्धारित की जा चुकी है। सुबह 11 बजे भाजपा समर्थित 11 सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर अपना मत डाला।
औरैया के जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर पूरे सूबे की निगाह टिकी हुई हैं। इसलिए चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस फोर्स की पुख्ता व्यवस्था के अलावा बैरीकेडिंग के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की अनुमति के बगैर कोई भी व्यक्ति बैरीकेडिंग के इर्द-गिर्द नहीं घूम सकेगा। इसके अलावा मुख्यालय के आसपास क्षेत्र के गांवों में भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है।
दीपू व कल्लू में होगी टक्कर
औरैया जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में भाजपा समर्थित दीपू सिंह व सपा प्रत्याशी सुधीर यादव कल्लू के बीच चुनाव होना है। जिले में कुल 23 जिला पंचायत सदस्य हैं। इसमें दो जेल में है। जिन्हें मतदान की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में 21 सदस्यों को ही मतदान करना है।
- जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा से - गुलनाज बेगम, राजबीर यादव, सुधीर यादव, पुष्पेंद्र कठेरिया, जितेंद्र यादव, नीलम राजपूत, शिवसिंह पाल, उर्मिला, ममता, प्रशांत पाल ने अपना वोट डाला।
- औरैया-सपा प्रत्यासी कल्लू यादव सहित 10 ने डाला वोट
- कुल 21 वोट पड़े। 23 सदस्य थे। जिसमे दो सदस्य जेल में है मतदान की अनुमति नहीं मिली।
- सपा प्रत्याशी कल्लू व पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष ने कौर्ट के आदेश से किया मतदान। रेप के मुक़दमे में पुलिस कर रही थी गिरफतारी की तैयारी।