फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने दी जान, चार मिनट रुकी रही ट्रेन

Mon, 22 Jun 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अछल्दा कस्बा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए रोककर जांच की गई, जिसके बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


कस्बा के 13-बी रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक अज्ञात करीब 35 वर्ष युवक डाउन लाइन की मेन रेलवे ट्रैक पर आ गया। इसी दौरान वहां से आनंद विहार से अयोध्या जा रही वंदे भारत ट्रेन गुजर रही थी। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, युवक ट्रेन के सामने खड़ा हो गया। वह घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर डाउन रेलवे लाइन के खंभा नंबर 1116/26-27 के बीच जा गिरा। मृतक युवक गुलाबी रंग की शर्ट पहने हुए था। 
 
Trending Videos

हादसे के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को इनायतपुर गांव के पास रोका। लोको पायलट ने नीचे उतरकर इंजन की जांच की। करीब चार मिनट तक रुकने और सब कुछ ठीक पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव के अवशेषों को एकत्र कर मोर्चरी भेज दिया गया है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के गांवों और थानों में भी हुलिए के आधार पर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें